'पीके' के रिलीज होते ही एक बार फिर आमिर की एक्टिंग और राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन की तारीफ चौतरफा होने लगी है। तारीफ होना लाजमी भी है, क्योंकि इस फिल्म को देखकर सिनेमाघरों से निकलने वाले हर शख्स के चेहरे पर खुशी दिख रही है।
ऐसे में आप भी 'पीके' देखने का मन बना रहे हैं, तो जरूर जाइए। और अकेले नहीं पूरे परिवार के साथ इस फिल्म का मजा लीजिए। ये फिल्म आमिर की दूसरी फिल्मों से एकदम अलग है और ये आपको जरूर पसंद आएगी। वैसे हम आपको ऐसी आठ वजह बता रहे हैं, जो आपको फिल्म देखने के लिए तैयार कर सकती हैं।
वजह नंबर 1
आमिर का नया लुक
अब तक आमिर के कई लुक सिल्वर स्क्रीन पर दिख चुके हैं। वो 'लगान' में गांव वाले, '3 इडियट्स' में स्टूडेंट, 'गजनी' में सिक्स पैक एब्स में नजर आए थे। 'पीके' में उनका लुक पुरानी सभी फिल्मों से जुदा है। वो बड़ी-बड़ी आंखें, बाहर की तरफ निकले हुए कान, मुंह में पान और रंग-बिरंगे कपड़ों में नजर आ रहे हैं। आमिर इस लुक में काफी कूल नजर आए है। हालांकि, उनके फैन्स शायद ही उनके इस लुक को फॉलो करें। इतना ही नहीं, एलियन को लेकर आज भी कई तरह की बातें होती है कि वो कैसा होगा। ऐसे में आमिर ने बताया है कि एलियन उनके जैसा भी हो सकता है।
वजह नंबर 2
आमिर की भोजपुरी
फिल्म में आमिर आपको भोजपुरी बोलते नजर आएंगे। उनके मुंह से इन डायलॉग्स को सुनकर आपको भी मजा आएगा।
उनके डायलॉग्स कुछ ऐसे हैं:-
उनके डायलॉग्स कुछ ऐसे हैं:-
'नाम नहीं है कछु हमार, बाकी जाने सब काहे पीके-पीके बुलावत हैं।'
'हां...लेकिन आप सभई को कैसे पता।'
'असटरोनोट हैं...एक बार गया हूं मून पे बहुत ही लुल्ल प्लेस है।'
'हां...लेकिन आप सभई को कैसे पता।'
'असटरोनोट हैं...एक बार गया हूं मून पे बहुत ही लुल्ल प्लेस है।'
वजह नंबर 3
पहले ही सीन में एंट्री
कई फिल्मों में आमिर की एंट्री थोड़ी सी देर के बाद होती है। 'तलाश', '3 इडियट्स', 'गजनी' जैसी फिल्मों में आमिर की एंट्री के लिए फैन्स को इंतजार करना पड़ा था, लेकिन 'पीके' के पहले ही सीन में आमिर स्पेसशिप से एंट्री करते हैं। हालांकि, इस एंट्री में न्यूज नजर आते हैं।
वजह नंबर 4
मैसेज
आमिर की पुरानी फिल्मों की तरह इस फिल्म ने भी अच्छा मैसेज दिया है। दरअसल, उन्होंने 'रॉन्ग नंबर' को लेकर सवाल उठाया था। ये रॉन्ग नंबर उनके लिए था जो बिना किसी बात को जाने परिणाम तय कर लेते हैं। इनमें वो लोग भी शामिल हैं भगवान के नाम पर पाखंडी बाबाओं या तपस्वी पर यकीन कर लेते हैं।
वजह नंबर 5
फैमिली एंटरटेनमेंट मूवी
राजकुमार हिरानी हमेशा ही ऐसे सिनेमा पर फोकस करते हैं जो ना सिर्फ समाज को मैसेज दे बल्कि फैमिली एंटरटेनमेंट भी हो। ऐसे में इस बार फिर उन्होंने 'पीके' में इस बात का पूरा ध्यान रखा है। फिल्म किसी तरह की कोई वल्गैरिटी नहीं है। फिल्म में हर सीन में आपको मजा आएगा। कुछ सीन्स पर तो आपको जबरदस्त हंसी आएगी।
वजह नंबर 6
राजकुमार हिरानी का सफल डायरेक्शन
फिल्म की कहानी को सीन दर सीन शुरू से क्लाइमैक्स तक कैसे पहुंचाया जाता है, इस कला में राजू माहिर हो चुके हैं। 'पीके' भी पहले सीन से आखिर तक बंधी हुई नजर आई है। कहानी जिस फ्लो के साथ शुरू हुई उसी फ्लो के साथ खत्म। कुल मिलाकर राजकुमार हिरानी का डायरेक्शन सटीक और कामयाब रहा है।
वजह नंबर 7
आमिर के पुराने डायलॉग्स
'पीके' की कहानी जब क्लाइमैक्स पर पहुंच जाती है, जब पीके से तपस्वी बाबा (सौरभ शुक्ला) एक शर्त रखने की बात कहते हैं। आमिर यानी पीके इस शर्त को मंजूर करते हुए कहता है, "सरत मंजूर है"। दरअसल, 'सरत मंजूर है' डायलॉग आमिर ने फिल्म 'लगान' में उस वक्त बोला था, जब कैप्टन रसेल उनसे क्रिकेट मैच की जीत के बदले तीन साल का लगान माफ करने की बात कहता है। यानी पीके बनकर भी आमिर ने भुवन की याद दिला दी।
वजह नंबर 8
रणबीर कपूर
पीके में रणबीर कपूर की एंट्री सरप्राइज है। फिल्म के लास्ट सीन में रणबीर को दिखाया गया है, जो खुद भी एलियन होते हैं। यानी आमिर के फैन्स होने के साथ जो लोग रणबीर के भी फैन हैं। वो फिल्म के लास्ट सीन में उनके देखकर घर लौट सकते हैं।
wah sir kya baat he.. ab to ham sab movie dekhne jarur jayenge.
ReplyDelete