Showing posts with label Interesting Facts. Show all posts
Showing posts with label Interesting Facts. Show all posts

Saturday, January 10, 2015

After Reading This ,You’ll Never Look at Bananas the Same Way Again!

Bananas, the fruit that comes in its very own wrapper, is healthy and nutritious and tastes delicious. That’s what most people know about bananas and I find that odd since bananas are one of the more widely known and eaten fruits of its kind.
There are many interesting facts about the world around us and bananas are no exception. After reading this article, you will know more about bananas than you ever did and you will never look at bananas the same way again.

#1. Bananas are naturally radioactive!

banana

That’s right, the venerable banana is one of nature’s most radioactive fruits. They contain Potassium 40 which is a radioactive isotope.

#2. Bananas could be wiped out!

banana
Bananas are a perfect clone of each other and ultimately one source of banana plants found in Southeast Asia. This fact, means that if you could wipe out one plant, you could effectively wipe them all out. That would mean no more bananas forever!

#3. Bananas don’t grow in trees.

banana
Bananas actually grow on a root system and the plant itself is an herb, not a tree. This arborescent plant is known as the largest flowering herb in the world.

#4. A berry?

banana
Bananas are technically considered a berry which makes them even more interesting than before, don’t you think?

After Reading This ,You’ll Never Look at Bananas the Same Way Again!

#5. Allergic to bananas?

banana
About 50% of people who are allergic to latex products are often also allergic to bananas. The peels contain an oil that is transmitted to the skin when touched.

#6. Do bananas have veins?

banana
Not exactly, but the strings that go up and down the length of a banana is called Phloem Bundles and they help distribute nutrients to every part of the growing bananas.

#7. Tenderizing effects.

banana
If you are cooking a very tough piece of meat, wrap it in banana leaves while it is cooking; this will make it very tender and moist. You can also add pieces of ripe banana to the pan while cooking meat for a flavorful and tender meal.

#8. Facial toner.

bananas
Bananas can be used as a natural facial toner; just mash the banana into a paste and apply it to your face for 15-20 minutes. Then just rinse it off with cold water and see the results. Doing this on a regular basis will help keep your skin looking youthful and glowing
For More Details : Click Here No comments

Tuesday, December 16, 2014

भारतीय रेल – रोचक जानकारी (Interesting facts about Indian Rail)

भारतीय रेल – रोचक जानकारी (Interesting facts about Indian Rail)

railway factsसन् 1832 के जमाने में जब भारत में रेल की योजना बनाते समय किसी ने सोचा भी न रहा होगा कि एक दिन भारतीय रेल सम्पूर्ण विश्व में सबसे बड़ा यात्री ट्रेन सेवा बन जाएगा। जब भारत में रेल की योजना बनी थी तो उन दिनों संसार के सिर्फ आठ देशों – ब्रिटन, फ्रांस, जर्मनी, हालैंड, इटली, स्पेन, सोवियत रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका – में ही रेल सेवा उपलब्ध थी।
सन् 1832 भारत में रेल की शुरुवात की योजना बनी तो जरूर किन्तु एक दशक से भी अधिक समय तक इस पर अमल नहीं हो पाया। सन् 1844 में भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड हार्डिंग (Lord Hardinge) ने निजी उद्योगपतियों को भारत में एक रेल प्रणाली स्थापित करने की अनुमति दी। इस अनुमति के मिलने पर ब्रिटेन के अनेक निवेशकों ने इस योजना में अपनी रुचि प्रदर्शित की जिससे ऐसी कई नई रेलवे कंपनियों का जन्म हुआ जिन्हें तत्कालीन ईस्ट इंडिया कंपनी की मदद प्राप्त थी। इस प्रकार से भारत में एक रेल प्रणाली का तेजी से निर्माण होने लगा।
भारत में पहली ट्रेन 22 दिसम्बर 1851 को रुड़की में चली जो कि एक मालगाड़ी थी तथा निर्माण सामग्री ढोने का कार्य करती थी।
रेलगाड़ियों के शंटिंग के लिए पहला लोकोमोटिव्ह बंबई में सन् 1852 में बना और उसके बाद 16 अप्रैल 1853 को पहली बार बोरी बंदर से थाने बीच एक यात्री ट्रेन ने 34 कि.मी. (21 मील) की दूरी तय की थी। इस प्रथम रेलगाड़ी के 14 डिब्बों (carriages) में 400 यात्रियों ने यात्रा की थी। इस पैसेंजर गाड़ी को ही औपचारिक रूप से भारत में रेल सेवा का जन्म माना जाता है।
भारत में रेल प्रणाली आरम्भ होने के दिनों में लगभग 175 अलग-अलग रल्वे बन गए जिनमें से अधिकांश पर ब्रिटेन के अनेक निवेशकों का तथा कुछ पर भारत के राजा-महाराजों का स्वामित्व था। उन सभी रेल्वेज़ के अपने-अपने मार्ग तथा अपनी-अपनी समय-सारणियाँ हुआ करती थीं। इस कारण से यात्रियों को अपने गंतव्य स्थानों में पहुँचने तक कई बार अलग-अलग स्थानों में रुकना जरूरी होता था और कई बार तो भयानक जंगलों में भी रात्रि व्यतीत करना पड़ जाता था। बावजूद इसके लोग, उस जमाने के जानवरों के द्वारा परिचालित परिवहनों की अपेक्षा, रेलगाड़ी से ही सफर करना पसंद किया करते थे। कई बार तो एक रेल्वे की सीमा खतम होने के बाद दूसरी रेल्वे की गाड़ी पकड़ने के लिए मीलों तक की यात्रा करने के लिए स्वयं ही व्यवस्था करनी पड़ती था।
रेलगाड़ियों में चार दर्जे होते थे – पहला दर्जा, ड्यौढ़ा दर्जा, दूसरा दर्जा और तीसरा दर्जा जिनमें से पहले दो में सिर्फ अंग्रेज और भारतीय रईस ही सफर करते थे।  एक लंबे अरसे तक रेलगाड़ियों में संडास की सुविधा नहीं थी, इस सुविधा की शुरुवात पहले दरजे के लिए सन् 1891 में और निचली दर्जों के लिए सन् 1907 में हुई।
यात्रियों को होने वाली असुविधाओं को ध्यान में रखकर तत्कालीन शासन ने एक केन्द्रीय रेल्वे की स्थापना के लिए सन्  1920 में एक कमेटी का गठन किया जिसके परिणामस्वरूप भारत के विभिन्न रेल्वे का एक केन्द्रीय रेल्वे में विलय कर दिया गया। उन दिनों केन्द्रीय रेल्वे के तहत लगभग 7,10,000 कर्मचारी, अधिकारी आदि कार्य करते थे जिनमें से लगभग 7,00,000 भारतीय थे और शेष यूरोपियन जो कि प्रायः अधिकारी थे।
उन दिनों राजा-महाराजाओं, नवाबों आदि को रेल्वे में विशिष्ट सुविधाए प्राप्त थीं। पटियाला के महाराजा ने कर्नल बाउल्स (Colonel Bowles) नामक रेल्वे इंजीनियर से अपने लिए एक विशेष रेलगाड़ी बनवाई थी जो कि सिर्फ एक पटरी (monorail) पर दौड़ती थी। समूचे विश्व में एक पटरी पर दौड़ने वाली वह अकेली रेलगाड़ी थी। उस रेलगाड़ी के 500 मील लंबे ट्रैक का रख-रखाव महाराजा के सेना के द्वारा हुआ करता था। आठ डिब्बे वाली उस रेलगाड़ी की गति आठ मील प्रति घंटा हुआ करता था।
मैसूर के महाराजा ने अपने लिए एक आनन्ददायक सैलून बनवाया था जिसमें वे अपने पूरे लाव-लश्कर और नौकर-चाकरों के साथ यात्रा किया करते थे। उस सैलून को रेल की विभिन्न पटरियों पर उठाकर रखा जाता था और उसमें अलग-अलग चौड़ाई वाली ट्रैकों पर चलने के लिए सैलून के पहियों की बीच की दूरी कम या अधिक करने की सुविधा थी। समूचा सैलून मैसूर राज्य के उत्तम गुणवत्ता वाले सागौन लकड़ी का बना था जिसके ऊपर मैसूर राज्य के प्रतीक चिह्न युक्त का चांदी का शिखर था। उस सैलून के बरामदों (verandahs) में पीतल के पेंचदार रेलिंग लगे हुए थे, फर्श तथा दीवारें कीमती गलीचों से मढ़ीं थीं तथा उसमें आठ इंच मोटे मखमल के गद्दे वाले वैभवशाली पलंग तथा बहुमूल्य कुर्सियाँ भी थीं।
इसके विपरीत हैदराबाद के निजाम, जो कि उस काल के विश्व के सबसे धनाड्य लोगों में से एक थे, का निजी सैलून अत्यन्त ही सामान्य था, यहाँ तक कि उस सेलून में एक कुर्सी तक न थी। उसमें केवल एक गलीचा था जिस पर बैठकर वे अपनी नित्य प्रार्थना तथा कुरान का पाठ किया करते थे। उस कोच में वे अकेले ही यात्रा किया करते थे।
इन सैलूनों तथा कोचों को तत्कालीन अन्य अनेक दुर्लभ निजी सैलूनों के साथ आज भी नई दिल्ली के रेल परिवहन संग्रहालय में देखा जा सकता है। इस संग्रहालय में एक जोड़ा मोटर कार ऐसा है जिसे कि पेट्रोल इंजन के द्वारा चलाने के साथ ही साथ रेलगाड़ियों के साथ भी जोड़ा जा सकता था।
वास्तव में देखा जाए तो भारत से लूटे गए धन से ही इंगलैंड में अनेक कल-कारखाने खुले जिनमें लंकाशायर और मनचेस्टर में भाफ के इंजिनों से चलने वाले अनेक कारखाने भी थे। भारत से प्राप्त धन से ही इंग्लिस्तान सम्पन्न बना और वहाँ अनेक आधुनिक सुविधाओं का विकास हुआ फिर भी भारत में रेल सुविधा की शुरुवात नहीं करना चाहते थे। परन्तु शासन को बरकरार रखने के लिए उन्हें अपनी सेना को उनके सामान के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना उनकी मजबूरी थी। उन दिनों जितने आदमियों को माल के साथ रेलगाड़ी में 16 घंटे में जितनी दूरी तक ले जाया जा सकता था उतनी दूरी को 2,500 ऊँट एक पखवाड़े में भी तय नहीं कर पाते थे। इसलिए भारत में रेल सुविधा शुरू करना अंग्रेजों की विवशता बन गई जिसके परिणामस्वरूप भारत में उन्हें रेल सुविधा की शुरुवात करनी पड़ी।
For More Details : Click Here No comments

Monday, December 15, 2014

महान वैज्ञानिक आइंस्टाइन के कुछ किस्से (Interesting anecdotage about Elbert Einstein)

(1)  अक्सर लोग अल्बर्ट आइंस्टाइन से उनके सापेक्षता सिद्धान्त (जनरल थ्योरी ऑफ रिलेटिव्हिटी) को सरल शब्दों में समझाने के लिए निवेदन किया करते थे। जवाब में आइंस्टाइन कहते थे, “आप अपने हाथ को जलती अंगीठी के ठी ऊपर एक मिनट के लिए रखिये तो वह एक मिनट आपको एक घण्टे के बराबर लगेगा और किसी सुन्दर महिला के साथ एक घण्टे तक बैठिये तो वह एक घण्टा आपको एक मिनट के बराबर लगेगा। यही सापेक्षता है।”
(2)  एक दिन अल्बर्ट आइंस्टाइन भाषण देने जा रहे थे तो रास्ते में उनके ड्राइव्हर ने कहा कि आपका भाषण मैं इतनी बार सुन चुका हूँ कि लोगों के सामने मैं ही आपका भाषण दे सकता हूँ। यह कहकर कि ‘ठीक है आज तुम्हीं भाषण देना’ आइंस्टाइन ने ड्राइव्हर की पोशाक पहन कर उसका स्थान ले लिया और अपना स्थान ड्राइव्हर को दे दिया।
भाषण हॉल में ड्राइव्हर ने सचमुच, आइंस्टाइन के जैसे ही, धुआँधार भाषण दिया। भाषण देने के बाद जब लोगों ने प्रश्न पूछने शूरू किए और ड्राइव्हर पूरे आत्मविश्वास के साथ जवाब भी सही दिए। किन्तु किसी एक ने ऐसा कठिन प्रश्न पूछ लिया कि ड्राइव्हर को उसका उत्तर नहीं पता था। इस पर ड्राइव्हर ने कहा, “अरे इस प्रश्न का जवाब तो इतना सरल है कि मेरा ड्राइव्हर बता देगा।” ऐसा कहकर उसने ड्राइव्हर वाली पोशाक पहने आइंस्टाइन को जवाब देने के लिए खड़ा कर दिया।
(3)  जब आइंस्टाइन प्रिंसटन यूनिव्हर्सिटी में कार्यरत थे तो एक दिन यूनिव्हर्सिटी से घर वापस आते समय वे अपने घर का पता ही भूल गए। यद्यपि प्रिंसटन के अधिकतर लोग आइंस्टाइन को पहचानते थे, किन्तु जिस टैक्सी में वे बैठे थे उसका ड्राइव्हर भी उन्हें पहचानता नहीं था। आइंस्टाइन ने ड्राइव्हर से कहा, “क्या तुम्हें आइंस्टाइन का पता मालूम है?” ड्राइव्हर ने जवाब दिया, “प्रिंसटन में भला कौन उनका पता नहीं जानेगा? यदि आप उनसे मिलना चाहते हैं तो मैं आपको उनके घर तक पहुँचा सकता हूँ।” तब आइंस्टीन ने ड्राइव्हर को बताया कि वे स्वयं ही आइंस्टाइन हैं और अपने घर का पता भूल गए हैं। यह जानकर ड्राइव्हर ने उन्हें उनके घर तक पहुँचाया और आइंस्टाइन के बार-बार आग्रह के बावजूद भी, टैक्सी का भाड़ा भी नहीं लिया।
(4)  एक बार आइंस्टाइन प्रिंसटन से कहीं जाने के लिए ट्रेन से सफर कर रहे थे। जब टिकट चेकर उनके पास आया तो वे अपनी टिकट ढ़ूँढ़ने के लिए जेबें टटोलने लगे। जेब में टिकट के न मिलने पर उन्होंने अपने सूटकेस को चेक किया। वहाँ भी टिकट को नदारद पाकर अपनी सीट के आस-पास खोजने लगे। यह देखकर चेकर ने कहा कि यदि टिकट गुम हो गई है तो कोई बात नहीं, वह उन्हें अच्छी प्रकार से पहचानता है और उसे विश्वास है कि टिकट जरूर खरीदी गई होगी।
चेकर जब बोगी के सभी लोगों का टिकट चेक करके वापस जा रहा था तो उसने देखा कि आइंस्टाइन अपनी सीट के नीचे टिकट ढ़ूँढ़ रहे हैं। तब चेकर फिर से उन्हे कहा कि वे टिकट के लिए परेशान न हों, उनसे टिकट नहीं माँगा जाएगा।
चेकर की बातें सुनकर आइंस्टाइन ने कहा, “पर टिकट के बिना मुझे पता कैसे चलेगा कि मैं जा कहाँ रहा हूँ?”
For More Details : Click Here No comments