Showing posts with label news. Show all posts
Showing posts with label news. Show all posts

Saturday, January 10, 2015

After Reading This ,You’ll Never Look at Bananas the Same Way Again!

Bananas, the fruit that comes in its very own wrapper, is healthy and nutritious and tastes delicious. That’s what most people know about bananas and I find that odd since bananas are one of the more widely known and eaten fruits of its kind.
There are many interesting facts about the world around us and bananas are no exception. After reading this article, you will know more about bananas than you ever did and you will never look at bananas the same way again.

#1. Bananas are naturally radioactive!

banana

That’s right, the venerable banana is one of nature’s most radioactive fruits. They contain Potassium 40 which is a radioactive isotope.

#2. Bananas could be wiped out!

banana
Bananas are a perfect clone of each other and ultimately one source of banana plants found in Southeast Asia. This fact, means that if you could wipe out one plant, you could effectively wipe them all out. That would mean no more bananas forever!

#3. Bananas don’t grow in trees.

banana
Bananas actually grow on a root system and the plant itself is an herb, not a tree. This arborescent plant is known as the largest flowering herb in the world.

#4. A berry?

banana
Bananas are technically considered a berry which makes them even more interesting than before, don’t you think?

After Reading This ,You’ll Never Look at Bananas the Same Way Again!

#5. Allergic to bananas?

banana
About 50% of people who are allergic to latex products are often also allergic to bananas. The peels contain an oil that is transmitted to the skin when touched.

#6. Do bananas have veins?

banana
Not exactly, but the strings that go up and down the length of a banana is called Phloem Bundles and they help distribute nutrients to every part of the growing bananas.

#7. Tenderizing effects.

banana
If you are cooking a very tough piece of meat, wrap it in banana leaves while it is cooking; this will make it very tender and moist. You can also add pieces of ripe banana to the pan while cooking meat for a flavorful and tender meal.

#8. Facial toner.

bananas
Bananas can be used as a natural facial toner; just mash the banana into a paste and apply it to your face for 15-20 minutes. Then just rinse it off with cold water and see the results. Doing this on a regular basis will help keep your skin looking youthful and glowing
For More Details : Click Here No comments

Friday, January 9, 2015

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में बदल गई ओएमआर शीट

इस तरह की आपत्तियां दर्ज हुईं

कुल 32 आपत्तियां दर्ज, आरटेट के नंबर जुड़ने संबंधी आपत्तियां ज्यादा, कल जारी होगी कट ऑफ लिस्ट आपत्तियां दर्ज करवाने की नौबत इसलिए आई बहुतसे अभ्यार्थियों के आरटेट के परिणाम की डिटेल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की डिटेल से सत्यापित नहीं हो पा रही थी ऐसे अभ्यार्थियों की सूची उक्त साइड पर अपलोड की गई है थी। ऐसे तमाम अभ्यार्थियों को आपत्तियां दर्ज करवानी थी और मूल दस्तावेज 8 जनवरी तक जिला परिषद कार्यालय में प्रस्तुत करने थे।
>कुछ अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र ओएमआर शीट की सीरीज अन्य से बदलने की आपत्ति की है।
> सर्वाधिक आपत्तियां परीक्षा परिणाम में आरटेट के नंबर दर्ज नहीं होने से संबंधित हैं। आपत्ति है कि नियमानुसार आरटेट में प्राप्त कुल अंकों का 20 प्रतिशत भर्ती परीक्षा परिणाम में जोड़ने का प्रावधान है, लेकिन यह अंक नहीं जोड़े गए।
>ऑनलाइन आवेदन में दर्ज आरटेट अंक अन्य सूचनाएं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट से मिलान नहीं हो रही हैं।
नगर संवाददाता|श्रीगंगानगर
तृतीयश्रेणीअध्यापक भर्ती परीक्षा की कट ऑफ जारी करने से पूर्व मांगी आपत्तियों में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। कुछ परीक्षार्थियों की तो ओएमआर शीट ही बदल गई। वहीं अधिकांश आपत्तियों में परीक्षा परिणाम में कुछ परीक्षार्थियों के आरटेट के नंबर ही नहीं जुड़ने की बात सामने आई है। आपत्तियां दर्ज करवाने के अंतिम दिन गुरुवार को अभ्यर्थियों ने मूल दस्तावेज प्रस्तुत किए। जिले से कुल 32 अभ्यर्थियों ने आपत्ति दर्ज करवाई। जिला परिषद ने भी अभ्यर्थियों की आपत्तियां दर्ज कर इनके निस्तारण का काम शुरू कर दिया है। कट ऑफ लिस्ट 10 जनवरी का जारी होगी। इसमें केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा, जिनके अंक आरटेट में 60 प्रतिशत से अधिक होंगे। कुल पद संख्या के डेढ़ गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
जिला परिषद की ओर से प्रथम द्वितीय लेवल के 535 पदों के लिए 11 अक्टूबर 2013 को परीक्षा आयोजित करवाई गई थी। कक्षा एक से पांच तक के लिए 313 पदों के लिए 1842 और उच्च प्राथमिक स्कूलों में कक्षा 6 से 8 के लिए 222 पदों के लिए 7169 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।
^जयपुरसे विस्तृत परिणाम प्राप्त हो गया है। आपत्तियों का निस्तारण कर 10 जनवरी तक कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी जाएगी। नवनीतकुमार सीईओ, जिलापरिषद।
For More Details : Click Here No comments

Tuesday, December 30, 2014

तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती का परीक्षा परिणाम आज

जिला परिषद की ओर से तृतीय श्रेणी (प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय) अध्यापक सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा 2013 प्रथम स्तर (कक्षा 1 से 5) तथा द्वितीय स्तर (कक्षा 6 से 8) का परीक्षा परिणाम 31 को घोषित किया जाएगा।
सीईओ लालाराम गुगरवाल ने बताया कि ने बताया कि परिणाम बेवसाइट www. examtgt. rajasthan. gov.in पर लोड किया जाएगा। विज्ञापित पदों के वरीयतानुसार डेढ़ गुणा अभ्यर्थियों में से जिनके राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक प्राप्तांक हैं, उनके प्राप्तांकों की विषयवार/पदवार एवं श्रेणीवार कट ऑफ 10 जनवरी वेबसाइट पर अपलोड करवा दी जाएगी। कुछ अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन में प्रस्तुत आरटेट रोल नंबर/प्राप्तांकों की सूचना माध्यमिक शिक्षा बाेर्ड से उपलब्ध कराए गए डाटा से मिलान नहीं हो रहा, जिनकी सूची उक्त वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध प्रारूप में सूची मय आरटेट के मूल प्रमाण पत्र 8 जनवरी तक सीईओ को प्रस्तुत करनी होगी। अभ्यर्थी आवेदन पत्र भरकर राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण, शैक्षणिक तथा  प्रशैक्षणिक योग्यता तथा दस्तावेज की सत्यापित प्रतियां एवं फॉर्म की कॉपी जिला परिषद कार्यालय में 12 जनवरी को प्रथम स्तर तथा 13 जनवरी को द्वितीय स्तर कक्षा के दस्तावेजों का सत्यापन करवा सकेंगे।
 
For More Details : Click Here No comments

विद्यालय सहायक के लिए योग्यता 12वीं पास, पढ़िए भर्ती के नियम

विद्यार्थी मित्रों के समायोजन के लिए होने वाली विद्यालय सहायकों की भर्ती के नियमों का खाका लगभग तय हो चुका है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से तैयार इस खाके के तहत विद्यालय सहायक भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी जा सकती है। इसके साथ ही शिक्षा से जुडे़ सरकारी प्रोजेक्ट्स में दो साल का अनुभव भी जरूरी होगा। 

हालांकि अभी भर्ती नियमों का यह खाका ही है, सरकार ने इस संबंध में कोई गाइडलाइन अभी जारी नहीं की है। पदों की संख्या तय होते ही भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
 
विद्यार्थी मित्र के बदले विद्यालय सहायक इसलिए
 
इस साल कोर्ट के आदेश के बाद विद्यार्थी मित्रों को स्कूलों से हटा दिया गया था। इसके बाद से वे समायोजन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। भाजपा सरकार की पहली वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री ने विद्यालय सहायक का नया कैडर बनाकर इनको समायोजित करने की घोषणा की थी। राज्य में करीब 23 हजार विद्यार्थी मित्र हैं। विद्यार्थी मित्रों के ही समायोजन के लिए डेढ़ साल पहले शिक्षा सहायक भर्ती किया जाना तय हुआ था।
 
पद 33 हजार थे। 10वीं पास योग्यता रखी गई। प्राप्तांकों का 70% वेटेज जोड़ा जाना था। अनुभव की बाध्यता नहीं थी। सरकारी योजनाओं में काम करने पर 1 साल के लिए 10, दो साल के लिए 20 व तीन साल के लिए 30 बोनस अंक देने का प्रावधान था। बोनस अंक का मामला कोर्ट में गया और भर्ती अटक गई।
 
प्राप्तांकों पर मिलेगा 65 % वेटेज

इस भर्ती में शैक्षिक योग्यता 12वीं या समकक्ष रखी जाएगी, लेकिन भर्ती में इसमें प्राप्त अंकों का 65% वेटेज ही जोड़ा जाएगा।
 
5 से 15 अंक बोनस

सरकारी या एजुकेशन प्रोजेक्ट में काम करने वालों को ही बोनस अंक मिलेंगे। इसमें एक साल पर 5, दो साल पर 10 और तीन साल तक काम करने पर 15 बोनस अंक देना प्रस्तावित है। शिक्षा सहायक भर्ती में बोनस अंकों का मामला कोर्ट में जाने के बाद विद्यालय सहायक भर्ती में बोनस अंक आधे कर दिए हैं। भर्ती नियमों के तहत 20 अंक का साक्षात्कार भी रखा जाएगा।
For More Details : Click Here No comments

Sunday, December 28, 2014

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती: हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

हाईकोर्ट ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2012 के प्रश्नपत्र व उत्तरकुंजी परीक्षा के बजाय दूसरे अपलोड क रने के मामले में चुप्पी पर राज्य सरकार, पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव, कोटा जिला परिष्ाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

न्यायाधीश वी एस सिराधना ने चन्द्र प्रकाश सुमन की याचिका पर यह कार्यवाही की। प्रार्थीपक्ष की ओर से कहा गया कि तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2012 के तहत परीक्षार्थियों की ओएमआर सीट, प्रश्नपत्र व उत्तरकुंजी अगस्त के पहले सप्ताह में ऑनलाइन अपलोड किए गए, लेकिन जब याचिकाकर्ता ने अपने प्रश्नपत्र व उत्तरकुंजी को देखा तो सामने आया कि वह परीक्षा के दौरान मिले प्रश्नपत्र से अलग थे। इस प्रश्नपत्र के अनुसार याचिकाकर्ता के 18 ही अंक आ रहे थे, जबकि उसके अंक 101.89 बताए गए थे। इस बारे में जिला परिष्ाद कोटा को आपत्ति जताई तो गलती मान सुधार के लिए राज्य सरकार को मामला भेज दिया लेकिन सरकार ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट में यह भी कहा गया कि परीक्षार्थियों को एक ही जिले में अलग-अलग प्रश्नपत्र दिए, लेकिन कठिनाई का स्तर बराबर करने के लिए स्केलिंग जैसा कोई तरीका ही नहीं अपनाया गया। 
For More Details : Click Here No comments

RESULT: 446 दिन बाद सोमवार को आएगा थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम

 पंचायतीराज विभाग ने 446 दिन बाद तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2013 का परिणाम जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है। राज्य निर्वाचन आयोग से परिणाम जारी करने की स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने सोमवार को सभी जिलों के परीक्षा नियंत्रक (जिला कलेक्टर) या अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक (सीईओ) को पंचायतीराज मुख्यालय बुलाया है। उन्हें परिणाम की हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी वितरित की जाएगी।

प्रथम स्तर और द्वितीय स्तर के परिणाम की सॉफ्ट कॉपी अलग अलग सीडी में दी जाएगी। फिलहाल आरटेट में 60 फीसदी या अधिक अंक वाले अभ्यर्थियों का ही परिणाम जारी होगा। इससे कम अंक वाले अभ्यर्थियों का परिणाम कोर्ट के निर्णय के अधीन रहेगा। बीस हजार पदों के लिए आयोजित यह परीक्षा पिछले साल 11 अक्टूबर को आयोजित हुई थी। परीक्षा में 5.32 लाख अभ्यर्थियों ने भाग्य आजमाया था। सीडी व हार्ड कॉपी वितरित होने के बाद मंगलवार या बुधवार को कभी भी परिणाम जारी हो सकता है।
 
विभाग की ओर से इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर कहा गया है कि परिणाम के साथ अग्रिम दिशा निर्देश भी दिए जाएंगे। इसलिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी से नीचे के स्तर के अधिकारी को परिणाम लेने नहीं भेजे। राजस्थान बीएसटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष उपेन यादव का कहना है कि उन्होंने सरकार से विज्ञप्ति के अनुसार परिणाम जारी कर आरटेट में 60 फीसदी वालों को नियुक्ति देने और व शेष अभ्यर्थियों का परिणाम कोर्ट के निर्णय के आधार पर जारी करने की मांग की थी।
For More Details : Click Here No comments

Saturday, December 27, 2014

दुनिया की 5 सबसे खूबसूरत महिला हैकर्स, तकनीक के मामले में हैं एक्सपर्ट

हाल ही में सोनी एंटरटेनमेंट हैकिंग का मामला हुआ है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ रहा है। सोनी के सर्वर से एक हॉलीवुड फिल्म 'द इंटरव्यू' के कारण जरूरी जानकारी निकाली गई थी। गौरतलब है कि फिल्म के प्रोमोज सामने आने के बाद निर्माता कंपनी ‘सोनी’ का कम्प्यूटर सिस्टम हैक कर लिया गया। ये फिल्म अब फाइल शेयरिंग नेटवर्क पर है। हैकिंग के बारे में कहा जा रहा है कि इसे नॉर्थ कोरिया की तरफ से हैक किया गया है। सोनी का सर्वर हैक किया गया था जिसमें कई टेराबाइट (TB) डाटा को चोरी कर असली फाइल सोनी से सर्वर से डिलीट कर दी गई थी। 

जोआना एथिकल हैकर हैं जो सरकार की मदद करती हैं। ये एक एक्सपर्ट कम्प्टूर रिसर्चर हैं। एथिकल हैकिंग की दुनिया में ये अपने लो लेवल सिक्युरिटी रिसर्च और मालवेयर प्रोग्राम के लिए चर्चित हैं। 2006 में जोआना को लास वेगास में हुई एक टेक्नोलॉजी कॉन्फ्रेंस (ब्लैक हैट ब्रीफिंग्स) में अपने वायरस अटैक प्रोटेक्शन सिस्टम को समझाने के कारण इंटरनेशनल स्तर पर लोकप्रियता हासिल हुई थी। 

इसके अलावा, इनकी ब्लू पिल (BLUE PILL) तकनीक जिससे किसी कम्प्यूटर सिस्टम को वर्चुअल मशीन में बदला जा सकता है। 2006 में eWeek मैगजीन में जोआना को सबसे चर्चित पांच हैकर्स की लिस्ट में शामिल किया गया था। 
चीन की यिंग क्रैकर सबसे खूबसूरत महिला हैकर्स की लिस्ट में शामिल हैं। ये चीन के शंघाई में हैकिंग की क्लासेस लेती हैं। ये सॉफ्टवेयर हैकिंग की एक्सपर्ट हैं और एक क्लास के 500 से 5000 युआन (5120.74 से 51207.42 रुपए) तक लेती हैं। यिंग अपने स्टूडेंट्स को अलग-अलग सॉफ्टवेर्स क्रैक करने में मदद करती हैं। 

यिंग के नाम की एक ऑनलाइन फोरम भी बनाई गई है जिसका नाम चीनी हॉटी हैकर रखा गया है। 
न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट क्रिस्टिएना को हैकिंग की दुनिया के कुछ सबसे चर्चित नामों में रखा गया है। क्रिस्टिएना के खिलाफ ब्रिटेन और अमेरिकी बैंक्स का सर्वर हैक कर जानकारी निकालने और पैसे चुराने का आरोप है। इसके अलावा, जाली पासपोर्ट का केस भी चल रहा है। 

efytimes की एक रिपोर्ट के अनुसार क्रिस्टिएना ने ट्रोजन हॉर्स (एक वायरस जैसा सॉफ्टवेयर जिससे हैकर्स जानकारी हासिल करते हैं) का इस्तेमाल कर पांच अमेरिकी बैंक अकाउंट हैक कर लिए थे। अपने साथियों के साथ मिलकर क्रिस्टिएना के खिलाफ 3 मिलियन डॉलर की चोरी का आरोप है। 

एडिएना प्लेब्वॉय मॉडल रह चुकी हैं। जब एडिएना के दोस्त ने उनकी कुछ पर्सनल तस्वीरें इंटरनेट पर पैसे कमाने के लिए लीक कर दीं तो एडिएना ने सायबर सेल में जाने की जगह खुद वो वेबसाइट ही हैक कर ली। इतना ही नहीं एडिएना ने बाकी लड़कियों की तस्वीरें भी वेबसाइट पर से हटा दीं। एडिएना को एथिकल हैकिंग के लिए भी जाना जाता है। 

For More Details : Click Here No comments

Friday, December 26, 2014

तृतीय श्रेणी शिक्षक परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी आज


तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2013 की दोनों स्तर की संशोधित उत्तर कुंजी गुरूवार अपराह्न 3 बजे जारी की जाएंगी। पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त आयुक्त राजेन्द्र मक्कड़ ने बताया कि उत्तर कुंजी वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एग्जामटीजीटी डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन पर अपलोड की जाएगी। इसका लिंक प ंचायती राज विभाग की वेबसाइट www.rajpanchayat.gov.in पर भी दिया जाएगा। 
For More Details : Click Here No comments

Friday, December 19, 2014

क्या आपको यह काण्ड याद है?


इस गांव के जेहन में आज भी जिंदा है 1925 का काकोरी कांड

काकोरी स्‍टेशन: यहां क्रांतिकारियों ने लूटा था अंग्रेजों का खजाना
काकोरी का बाजपुर गांव 9 अगस्त 1925 का गवाह है जब देश की आजादी की लड़ाई की खाति‍र हथियार खरीदने के लिए यहां ट्रेन लूटा गया था। यह घटना काकोरी कांड के नाम से इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई। भले ही इसे अट्ठासी साल से अधि‍क गुजर गए हों, लेकिन आज भी उस समय के निशान यहां पर जिंदा हैं। 
फिर चाहे रेलवे लाइन की वह जगह हो जहां पर ट्रेन को लूटा गया, या फिर जहां पर लूटे गए बॉक्स को तोड़कर पैसे निकाले गए, सभी यादगार हैं। क्रांतिकारियों के हौसलों को दफन करने के लिए 19 दिसंबर 1927 को रामप्रसाद बिस्मिल, रोशन सिंह, अशफाक उल्लाह खां और राजेंद्र प्रसाद लाहिड़ी को फांसी दे दी गई थी। 

इन अमर सपूतों की याद में बाजपुर गांव में उसी जगह शहीद स्मारक बनाया गया है। यहां पर हर साल 19 दिसंबर को शहीद दिवस मनाया जाता है। शहीद स्मारक में बने काकोरी शहीद मंदिर के पुजारी राजकुमार मिश्रा बताते हैं कि काकोरी कांड को यादगार बनाए रखने के लिए घटनास्थल को शहीद स्मारक काकोरी लिखकर संरक्षित किया गया है। रेलवे लाइन को देखने के लिए जाली भी बनाई गई है। हालांकि, इलेक्ट्रिक लाइन हो जाने की वजह से यह रेलवे लाइन अब पहले की तरह नहीं रही है। 
 
क्रांतिकारियों की अनोखी मिसाल 
 
यहाँ के पुजारी राजकुमार मिश्रा बताते हैं कि जिस बॉक्स को लूटा गया था, उसे क्रांतिकारियों ने करीब दो सौ मीटर की दूरी पर तोड़कर पैसे निकाले थे। अब इस जगह को ककराहा बाबा स्थल कहते हैं। काकोरी कांड को करीब 20 क्रांतिकारियों ने अंजाम दिया था। इसमें राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खां, रोशन सिंह, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी को फांसी दे दी गई थी। कांड में शामिल रहे चंद्रशेखर आजाद ने बाद में इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में खुद को गोली मार ली थी।

पुजारी मिश्रा ने बताया कि उन्होंने 67 साल की उम्र में बहुत से लोगों को देखा है, जो यहां पर आकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जैसे ही पदों पर पहुंचते हैं तो सबसे पहले इन देशभक्तों को ही भूल जाते हैं। अब शहीदों के लिए मेले नहीं लगते हैं और न ही लोग स्वप्रेरित होकर इन देशभक्तों के स्मारक स्थलों पर आते हैं।
 
शहीद स्‍मारक पर मेले का आयोजन
 
शहीद मंदिर में रोजाना सफाई के साथ पूजा की जाती है। पुजारी मिश्रा ने कहा कि यहां शहीदों की आरती की जाती है। उनका मानना है कि इनकी वजह से ही आज हम स्वतंत्र भारत में रह रहे हैं। शहीद दिवस के मौके पर स्मारक की रंगाई-पुताई की जाती है। इसके साथ यहां पर मंच भी बनाया गया है, जहां पर मेला लगेगा। स्कूली बच्चे देशभक्ति गीत गाएंगे। मुशायरा और कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया है। 
For More Details : Click Here No comments

इस गुजराती के सामने आज पूरा पाकिस्तान है 'नतमस्तक'

मंगलवार को पाकिस्तान के पेशावर शहर के स्कूल पर हमला कर आतंकवादियों ने 132 बच्चों सहित 142 लोगों की हत्या कर दी थी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस घटना को ‘नेशनल ट्रेजडी’ बताकर तीन दिवस का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। पाकिस्तान पर आई इस संकट की घड़ी में फिर एक बार समाज सेवक अब्दुल सत्तार ईदी ने महती भूमिका निभाई। 
फोटो: संस्था के लिए चंदा एकत्र करते हुए अब्दुल सत्तार ईदी

पेशावर की आर्मी स्कूल में हुए हमले का समाचार मिलते ही ईदी फाउंडेशन की दर्जनों एंबुलेंस व सैकड़ो समाजसेवी घटनास्थल पर अपनी जान की परवाह किए बिना पहुंच चुके थे। स्कूल में फंसे बच्चे और अन्य लोगों को हॉस्पिटल तक पहुंचाने और तात्कालिक उपचार देने में फाउंडेसन की एंबुलेंस और समाजसेवी सुबह 10 से देर रात तक घटनास्थल पर मौजूद रहे।
 
अब्दुल सत्तार ईदी:
‘अब्दुल सत्तार ईदी’ यह नाम पाकिस्तान में पूरी अदब के साथ लिया जाता है। अब्दुल सत्तार पाक आवाम के दिलों पर इस तरह राज करते हैं कि उनके अनेकों नाम हैं.. ‘फरिश्ता’, ‘फादर टेरेसा’ तो ‘दूसरे गांधी’। पाकिस्तान में इनकी समाजसेवी संस्था की प्रतिष्ठा इतनी ऊंची है कि अगर संस्था का वाहन किसी फायरिंग क्षेत्र में भी पहुंच जाए तो वहां गोलीबारी रुक जाती है। दंगे-फसाद थम जाते हैं।
 
बड़े से बड़े उपद्रव भरे माहौल में भी कोई इनकी संस्था के वाहन तक पर हमला नहीं करता। इस महान शख्सियत का जन्म गुजरात के जूनागढ़ जिले के बांटवा गांव में हुआ। मानवता के लिए अब्दुल सत्तार ईदी की कटिबद्धता यह है कि उनकी महानतम समाज सेवा के लिए पाकिस्तान सरकार द्वारा उन्हें अब तक 16 बार नोबल पुरस्कार के लिए नामांकित किया जा चुका है। उन्हें वर्ष 1996 में भारत की ओर से गांधी शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

अब्दुल सत्तार का जन्म गुजरात के जूनागढ़ जिले के बांटवा गांव में हुआ। सन् 1947 में आजादी के बाद हुए भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर अब्दुल सत्तार सपरिवार पाकिस्तान पहुंच गए।  वर्ष 1951 में उन्होंने एक छोटी सी डिस्पेंसरी खोली। इस समय भी जब उनकी कमाई लगभग न के बराबर थी, तब भी वे असहाय लोगों की मदद किया करते थे।

एक बार कराची में फ्लू की महामारी फैल गई। इस समय लोगों की मदद के लिए सत्तार साहब ने टेंट लगाया और कई दिनों तक लोगों का मुफ्त इलाज किया। इतना ही नहीं उनकी इस सेवा-भाव को देखते हुए लोगों ने बाद में उन्हें काफी पैसा दिया। सत्तार साहब ने इन पैसों का उपयोग भी अपने सुख के लिए नहीं, बल्कि दूसरों की भलाई के लिए ही किया। इन पैसों से उन्होंने ‘ईदी फाउंडेशन’ नामक संस्था की स्थापना की। आज यह फाउंडेशन पाकिस्तान सहित दुनिया भर के 13 देशों में कार्यरत है।

कराची हो या पेशावर, चाहे कोई गांव हो या कोई इलाका, लगभग हर जगह लोग उन्हें सिर्फ सम्मान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें एक फरिश्ते के रूप में पूजते हैं। पाकिस्तान की पर्दानशीन औरतें भी जब उन्हें देखती हैं, तो उनके हाथों को चूमकर उनकी लंबी उम्र की दुआएं मांगती हैं। मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं होता और यह बात अब्दुल सत्तार ने साबित की है। इसीलिए उन्हें पाकिस्तान में उन्हें ‘दूसरा गांधी’ भी कहा जाता है।

आपको एक और जानकारी देते चलें कि ‘ईदी फाउंडेशन’ का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। वह इसलिए कि दुनिया की यही एक ऐसी संस्था है, जिसके पास एंबुलेंस का सबसे बड़ा काफिला है। संस्था के पास 1800 एंबुलेंस, तीन ऐरोप्लेन और एक हेलीकॉप्टर भी है।

पाकिस्तान में इस संस्था के 450 केंद्र कार्यरत हैं। संस्था का काम सिर्फ और सिर्फ समाजसेवा है। संस्था अनाथों के लिए अनाथालय, मुफ्त हॉस्पिटल, पुनर्स्थापन की व्यवस्था, विकलांगों की हर तरह से मदद आदि सुविधाएं उपलब्ध कराती है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदाओं के समय भी संस्था द्वारा लगभग 40 हजार नर्सों और कर्मचारियों की फौज तुरंत राहत कार्य शुरू कर देती है।
For More Details : Click Here No comments

Thursday, December 4, 2014

अरविंद केजरीवाल ‘एशिया के सर्वश्रेष्ठ प्रेरक और युवा सोशल परिवर्तनकारी’ पुरस्कार से सम्मानित- Daily Current Affairs

सामाजिक कायकर्ता और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को दुबई में वर्ल्ड ब्रांड सम्मिट में 07 दिसंबर 2014 को ‘एशिया के सर्वश्रेष्ठ प्रेरक और युवा सामाजिक परिवर्तनकारी’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. वे इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की अबू धाबी शाखा को भी संबोधित करेंगे. केजरीवाल आज दोपहर में दुबई के लिए रवाना होंगे और उनके साथ पार्टी नेता एवं उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एचएस फूलका भी होंगे.
दुबई से केजरीवाल न्यूयार्क रवाना होंगे जहां उनके आईआईटी के सहपाठी और आप समर्थकों के भारतीय समुदाय के साथ संवाद करने की योजना है. पार्टी ने एक बयान में कहा है कि केजरीवाल की अमेरिका यात्रा के लिए भी पार्टी ने कोई आधिकारिक चंदा वसूली कार्यक्रम आयोजित नहीं किया है.
For More Details : Click Here No comments

Wednesday, December 3, 2014

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जरबोम गामलिन का निधन- Daily Current Affairs

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जरबोम गामलिन का निधन- Daily Current Affairs

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जरबोम गामलिन का 1 दिसंबर 2014 को गुड़गांव में निधन हो गया. वह 53 वर्ष के थे.
जरबोम गामलिन से सम्बंधित मुख्य तथ्य 
• जरबोम गामलिन का जन्म 16 अप्रैल 1961 को हुआ था. उन्होंने कैंपस लॉ सेंटर, दिल्ली विश्वविद्यालय से 1984 में कानून की डिग्री हासिल की . इसके बाद वह डिब्रूगढ़ में वकालत करने लगे.
• वह तीन वर्ष की अवधि के लिए (1981-1984) ऑल अरुणाचल प्रदेश स्टूडेंट यूनियन (आपसू) के अधियक्ष भी रहे.
• गॉमलिन प्रारंभ में पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) के सदस्य रहे, लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और 1999-2004 की अवधि में लोकसभा सदस्य रहे.
• वर्ष 2004 में वह राज्य विधानसभा के लिए चुने गए और गेगांग अपांग के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में गृह मंत्री रहे.
• वर्ष 2009 में वह दोरजी खाडू के नेतृत्व वाली सरकार में ऊर्जा मंत्री भी रहे.
• वर्ष 2011 (5 मई) को अरुणाचल प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के विमान हादसे में मारे जाने के बाद वह राज्य के मुख्यमंत्री बने.
For More Details : Click Here No comments

Tuesday, December 2, 2014

क्या आप जानते है आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज की तरह क्रिकेट के मैदान पर किसके साथ क्या हुआ?- Current Affairs

क्या आप जानते है आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज की तरह क्रिकेट के मैदान पर किसके साथ क्या हुआ?- Current Affairs 

  • भारतीय क्रिकेटर रमन लाम्बा ने वर्ष 1998 में एक बांग्लादेशी गेंदबाज की गेंद कनपटी पर लगने के कारण दम तोड़ दिया था. वह 38 वर्ष के थे.
  • दक्षिण अफ्रीका के 32 वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ी डेरेन रान्डेल का दक्षिण अफ्रीका के घरेलू मैच में एक पुल शॉट लगाने के प्रयास में सिर पर गेंद लगने के कारण निधन हो गया.
  • पाकिस्तानी विकेटकीपर अब्दुल अजीज को वर्ष 1958-59 में कायदे आजम ट्रॉफी फाइनल के दौरान छाती पर गेंद लगी थी. अस्पताल ले जाते समय 17 वर्षीय अजीज की मौत हो गई थी.
  • भारत के पूर्व कप्तान नारी कांट्रेक्टर को 1961-62 सीरीज के दौरान वेस्टइंडीज में तेज गेंदबाज चार्ली ग्रिफीथ की गेंद सिर में लगी थी. उनके दिमाग की एक से अधिक आपात सर्जरी हुई और वह फिर टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल सके.
  • इसके अलावा समरसेट के खिलाफ अभ्यास मैच में आंख में चोट लगने के कारण दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर मार्क बाउचर को वर्ष 2012 में क्रिकेट से सन्यास लेना पड़ा था.
  • पाकिस्तान के 22 वर्षीय खिलाड़ी जुल्फिकार भट्टी की वर्ष 2013 में एक घरेलू मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए सीने पर गेंद लगने के कारण निधन हो गया.
  • इंग्लैंड के 33 वर्षीय खिलाड़ी रिचर्ड ब्यूमोंट वर्ष 2012 में एक मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने की वजह से मैदान पर गिर पड़े जिन्हें बाद में अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया.
  • इंग्लैंड के 72 वर्षीय अंपायर जेनकींस एक लीग मैच के दौरान अंपायरिंग करते समय क्षेत्ररक्षक द्वारा फेंकी गेंद से घायल हो गए जिसके बाद वह कभी अपनी चोटों से उबर नहीं पाए.
  • पाकिस्तान के 54 वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ी वसीम राजा का वर्ष 2006 में बकिंघमशायर खेलते समय दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया.
  • इंग्लैंड के 30 वर्षीय इयान फोली वर्ष 1993 में डर्बीशायर के खिलाफ एक घरेलू मैच में बल्लेबाजी करते समय आंख के नीचे गेंद लग जाने के कारण चोटिल हो गए और अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने की वजह से मौत हौ गई.
  • इंग्लैंड के 34 वर्षीय क्रिकेटर विल्फ़ स्लेक की वर्ष 1989 में गाम्बिया के बांजुल में एक घरेलू मैच के दौरान रहस्यमयी मृत्यु हो गई. डॉक्टर उनकी मौत के कारण का पता लगाने में असमर्थ रहे.
  • इंग्लैंड के 56 वर्षीय क्रिकेटर एंडी डुकेट की वर्ष 1942 में लॉर्ड्स में एक मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया.
  • इंग्लैंड के 25 वर्षीय क्रिकेटर जॉर्ज समर्स का वर्ष 1870 में लॉर्ड्स में एमसीसी के खिलाफ नॉटिंघमशायर के लिए बल्लेबाजी करते हुए सिर पर गेंद लग जाने की वजह से निधन हो गया.
For More Details : Click Here No comments

Economic Current Affairs- इकनॉमिक टाइम्स कॉरपोरेट एक्सीलेंस अवार्ड

Economic Current Affairs- इकनॉमिक टाइम्स कॉरपोरेट एक्सीलेंस अवार्ड

इकनॉमिक टाइम्स द्वारा कॉरपोरेट एक्सीलेंस अवार्ड की घोषणा 30 नवंबर 2014 को की गई. इन पुरस्कारों का घोषणा निम्न क्षेत्रों में की गई.
• बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर- दिलीप शंघाई
• कंपनी ऑफ द ईयर- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज
• इमर्जिंग कंपनी ऑफ द ईयर- अदानी पोर्टस एवं सेज
• ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर- सत्या नडेला
• स्टार्ट अप ऑफ द ईयर- जोमैटो
• बिजनेस रिफार्मर ऑफ द ईयर- यूके सिन्हा
• कॉरपोरेट सिटीजन ऑफ द ईयर- टाटा स्टील
• लाइफटाइम एचीवमेंट- युसुफ हमीद
• एंटरप्रिन्योर ऑफ द ईयर- धीरज राजाराम
इकनॉमिक टाइम्स अवार्ड 
इकनॉमिक टॉइम्स अवार्ड, इकनॉमिक टाइम्स द्वारा व्यापार, कॉरपोरेट और सरकारी नीतियों और वाणिज्य के क्षेत्र में दिए जाते हैं. यह पुरस्कार वर्ष 2012 से प्रति वर्ष प्रदान किए जाते हैं. स्टैंडर्ड चार्टेड बैंक इन पुरस्कारों को प्रायोजित करता है.
विजेताओं का चयन, 11 सदस्यीय ज्यूरी करती है. इस ज्यूरी में भारत के कुछ चर्चित उद्योगपति, बैंकर्स और वकील शामिल होते हैं.
For More Details : Click Here No comments

शासन सचिवालय सेवा के पद घटाए

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने लिपिक ग्रेड 2 भर्ती में सरकार के निर्देशानुसार विभागों से प्राप्त वर्गवार वर्गीकरण जारी किया है। इसमें शासन सचिवालय के लिए पूर्व में विज्ञापित 275 पदों के स्थान पर संख्या घटाकर 185 कर दी है। 

आयोग ने सोमवार को इस संबंध में विभिन्न सेवाओं के लिए संशोधित वर्गीकरण जारी किया है। आयोग की वेबसाइट पर भी उक्त वर्गीकरण जारी कर दिया गया है। 

आरपीएससी के लिए
कुल पद 34 - सामान्य 15, महिला 5, विधवा 1, अनुसूचित जाति 3, अनुसूचितजन जाति 3, पिछड़ा वर्ग 5, महिला 2. 

दंडवत आरक्षण विशेष योग्यजन: कुल 3. 

अधीनस्थ कार्यालय के लिए 

कुल 6901 पद 
सामान्य 2416, महिला 690, विधवा 276, परित्यक्ता 69, अनुसूचित जाति 773, महिला 221, विधवा 88, परित्यक्ता 22, अनुसूचितजन जाति 580, महिला 166, विधवा 66, परित्यक्ता 16, पिछड़ा वर्ग1015, महिला 291, विधवा 115, परित्यक्ता 28, विशेष पिछड़ा वर्ग 49, महिला 14, विधवा 5 व परित्यक्ता 1. 

टीएसपी क्षेत्र 603 पद 
सामान्य 212, महिला 60, विधवा 24, परित्यक्ता 6, अनुसूचित जाति 21, महिला 7, विधवा 2, अनुसूचितजन जाति 190 महिला 55, विधवा 21, परित्यक्ता 5.

सहरिया क्षेत्र 34 पद 
अनुसूचित जाति 24, महिला 8, विधवा 2.

दंडवत आरक्षण: पूर्व सैनिक 942, उत्कृष्ठ खिलाड़ी 150, विशेष योग्यजन कुल 227, बीएलवी 76, एचआई 76 व एलडीसीपी 75 पद.

शासन सचिवालय के लिए
कुल पद 195 - सामान्य 69, महिला 19, विधवा 7, परित्यक्ता 1 , अनुसूचित जाति 23, अनुसूचित जाति, 6 महिला, 2 विधवा, अनुसूचितजनजाति 20, महिला 5, विधवा 2, पिछड़ा वर्ग 29, महिला 8, विधवा 3, विशेष पिछड़ा वर्ग 1. (4 पद बैकलॉग के शामिल हैं।) 

दंडवत आरक्षण - भूतपूर्व सैनिक 24, उत्कृष्ठ खिलाड़ी 3, विशेष योग्यजन कुल 5 पद हैं। - See more at: http://rajasthanpatrika.patrika.com/news/government-secretariat-service-posts-decrease/1205113.html#sthash.9WrvOw8G.dpuf