Saturday, December 27, 2014

दुनिया की 5 सबसे खूबसूरत महिला हैकर्स, तकनीक के मामले में हैं एक्सपर्ट

हाल ही में सोनी एंटरटेनमेंट हैकिंग का मामला हुआ है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ रहा है। सोनी के सर्वर से एक हॉलीवुड फिल्म 'द इंटरव्यू' के कारण जरूरी जानकारी निकाली गई थी। गौरतलब है कि फिल्म के प्रोमोज सामने आने के बाद निर्माता कंपनी ‘सोनी’ का कम्प्यूटर सिस्टम हैक कर लिया गया। ये फिल्म अब फाइल शेयरिंग नेटवर्क पर है। हैकिंग के बारे में कहा जा रहा है कि इसे नॉर्थ कोरिया की तरफ से हैक किया गया है। सोनी का सर्वर हैक किया गया था जिसमें कई टेराबाइट (TB) डाटा को चोरी कर असली फाइल सोनी से सर्वर से डिलीट कर दी गई थी। 

जोआना एथिकल हैकर हैं जो सरकार की मदद करती हैं। ये एक एक्सपर्ट कम्प्टूर रिसर्चर हैं। एथिकल हैकिंग की दुनिया में ये अपने लो लेवल सिक्युरिटी रिसर्च और मालवेयर प्रोग्राम के लिए चर्चित हैं। 2006 में जोआना को लास वेगास में हुई एक टेक्नोलॉजी कॉन्फ्रेंस (ब्लैक हैट ब्रीफिंग्स) में अपने वायरस अटैक प्रोटेक्शन सिस्टम को समझाने के कारण इंटरनेशनल स्तर पर लोकप्रियता हासिल हुई थी। 

इसके अलावा, इनकी ब्लू पिल (BLUE PILL) तकनीक जिससे किसी कम्प्यूटर सिस्टम को वर्चुअल मशीन में बदला जा सकता है। 2006 में eWeek मैगजीन में जोआना को सबसे चर्चित पांच हैकर्स की लिस्ट में शामिल किया गया था। 
चीन की यिंग क्रैकर सबसे खूबसूरत महिला हैकर्स की लिस्ट में शामिल हैं। ये चीन के शंघाई में हैकिंग की क्लासेस लेती हैं। ये सॉफ्टवेयर हैकिंग की एक्सपर्ट हैं और एक क्लास के 500 से 5000 युआन (5120.74 से 51207.42 रुपए) तक लेती हैं। यिंग अपने स्टूडेंट्स को अलग-अलग सॉफ्टवेर्स क्रैक करने में मदद करती हैं। 

यिंग के नाम की एक ऑनलाइन फोरम भी बनाई गई है जिसका नाम चीनी हॉटी हैकर रखा गया है। 
न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट क्रिस्टिएना को हैकिंग की दुनिया के कुछ सबसे चर्चित नामों में रखा गया है। क्रिस्टिएना के खिलाफ ब्रिटेन और अमेरिकी बैंक्स का सर्वर हैक कर जानकारी निकालने और पैसे चुराने का आरोप है। इसके अलावा, जाली पासपोर्ट का केस भी चल रहा है। 

efytimes की एक रिपोर्ट के अनुसार क्रिस्टिएना ने ट्रोजन हॉर्स (एक वायरस जैसा सॉफ्टवेयर जिससे हैकर्स जानकारी हासिल करते हैं) का इस्तेमाल कर पांच अमेरिकी बैंक अकाउंट हैक कर लिए थे। अपने साथियों के साथ मिलकर क्रिस्टिएना के खिलाफ 3 मिलियन डॉलर की चोरी का आरोप है। 

एडिएना प्लेब्वॉय मॉडल रह चुकी हैं। जब एडिएना के दोस्त ने उनकी कुछ पर्सनल तस्वीरें इंटरनेट पर पैसे कमाने के लिए लीक कर दीं तो एडिएना ने सायबर सेल में जाने की जगह खुद वो वेबसाइट ही हैक कर ली। इतना ही नहीं एडिएना ने बाकी लड़कियों की तस्वीरें भी वेबसाइट पर से हटा दीं। एडिएना को एथिकल हैकिंग के लिए भी जाना जाता है। 

0 comments:

Post a Comment