1.कल्याण सिंह ने हिमाचल प्रदेश के गवर्नर के रूप में शपथ ली
i. राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने हिमाचल प्रदेश के 24वें राज्यपाल के रूप में बुधवार को शपथ ली|
iii. कल्याण सिंह को हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति मंसूर अहमद मीर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई|
iv. शपथ ग्रहण समारोह में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, विपक्ष के नेता और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता प्रेम कुमार धूमल के अतिरिक्त राज्य के विधायक और वरिष्ठ सरकारी पदाधिकारी मौजूद थे|
2.अरुंधती सुभ्रमंजम ने कविता के लिए खुशवंत सिंह मेमोरियल पुरस्कार जीता

ii. ज़ी जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में विजेता को घोषित किया गया, जिसमें लगभग 2,500 कविता प्रेमी उपस्थित थे|
iii. खुशवंत सिंह मेमोरियल पुरस्कार: यह पुरस्कार स्वर्गीय खुशवंत सिंह की स्मृति में सुहेल सेठ द्वारा 2014में स्थापित किया गया. यह पुरस्कार अंग्रेजी या किसी भी भारतीय भाषा में भारतीय कवियों को उनकी कविताओं के लिए दिया जाता है. पुरस्कार के रूप में दो लाख रूपये नकद राशि के रूप में दिया जाता है.
3.हॉकी खिलाड़ी जसवंत सिंह राजपूत का निधन
i. दो बार स्वर्ण पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ी जसवंत सिंह राजपूत का 28 जनवरी 2015 को निधन हो गया| वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कोलकाता के एक निजी चिकित्सालय में उनका उपचार चल रहा था।
ii. भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज मिडफील्डर राजपूत ने लंदन ओलम्पिक-1948 में देश को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम योगदान दिया। इसके अलावा वह हेलसिकी में1952 में हुए ओलम्पिक में भी स्वर्ण पदक विजेता रही भारतीय टीम का हिस्सा रहे।
iii. शुरुआत में उन्होंने लेफ्ट मिडफील्डर के तौर पर खेलना शुरू किया, हालांकि बाद में वह सेंटर मिडफील्डर के तौर पर खेलने लगे और उन्हें उनकी ड्रिबलिंग एवं गेंद पर नियंत्रण रखने के कौशल के लिए जाना गया।
4.ब्रैडमैन यंग क्रिकेट ऑफ द इअर पुरस्कार
i. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी सीन एबॉट को 2015 का ब्रैडमैन यंग क्रिकेट ऑफ द इअर पुरस्कार दिया गया है|

iii.एबॉट को ब्रैडमैन ट्रॉफी के लिए कुल 42 फीसदी मत मिले| उन्हें मंगलवार को एलन बार्डर मेडल वितरण समारोह के दौरान इस सम्मान से नवाजा गया|
iv.ब्रैडमैन यंग क्रिकेट ऑफ द इअर पुरस्कार: इसकी स्थापना 1990 में हुई थी| यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की तरफ से 24 से कम आयु के सबसे अछे खिलाड़ी को दिया जाता है| पुरस्कार प्राप्त करता को सर डोनल्ड ब्रैडमैन के हस्ताक्षर वाला एक बल्ला दिय जाता है(उन्होंने इस पुरस्कार के लिए 1989 में 100 बल्लों पर हस्ताक्षर किये|
5.एप्पल ने बनाया मुनाफे का इतिहास
i. अमरीकी तकनीकी कंपनी एप्पल ने किसी एक तिमाही में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी को होने वाले मुनाफ़े का रिकॉर्ड बनाया है|
ii. इससे पहले साल 2012 के दूसरी तिमाही में एक्जॉन मोबाइल ने 15.9 अरब अमरीकी डॉलर कमाने का रिकार्ड बनाया था|
इन आंकड़ों पर नज़र रखने वाली कंपनी स्टैंडर्ड एंड पुअर के मुताबिक़ एप्पल ने दिसंबर 2014 में ख़त्म हुई तिमाही में 18 अरब अमरीकी डॉलर का मुनाफा कमाया है. एप्पल के मुनाफे में यह बढ़ोत्तरी आइफ़ोन की रिकॉर्ड बिक्री की वजह से हुई है|
6.गुजरात प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय साइबर अपराध से लड़ने के लिए ई-रक्षा केंद्र की शुरूआत
i. गुजरात तकनीकी विश्वविद्यालय (जीटीयू) ने साइबर क्राइम से लड़ने के लिए ‘ई-रक्षा अनुसंधान केंद्र’ शुरू किया है| जीटीयू ने विश्वविद्यालय संकायों, छात्रों और सरकारी अधिकारियों को साइबर अपराध की नई नई तकनीकों पर योग्य बनाने के मकसद से इसकी शुरुआत की है
ii. यह अनुसन्धान केंद्र साइबर अपराध से संबंधित मुद्दों पर समाधान के लिए अनुसंधान को बढ़ावा देने और क्षमता बढ़ाने पर काम करेगा।
iii.‘ई-रक्षा अनुसंधान केंद्र’ के मुख्य बिंदु:
- · यह केंद्र नेटवर्क उपकरणों का विनिर्माण कर ‘मेक इन इंडिया’ को भी सहयोग पहुंचाएगा और जीटीयू साइबर पीस फाउंडेशन (सीपीएफ) के साथ मिलकर काम करेगा।
- · यह केंद्र साइबर सुरक्षा मऔर संबंधित मामलों के हल उपलब्ध कराने की क्षमता में विकास के लिए छात्रों को प्रशिक्षित भी करेगा|
- · इसके अलावा यह महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों और महत्वपूर्ण सेवाओं की सुरक्षा में सरकार की मदद करेगा। और केंद्र ‘बोटनेट’ जैसे मालवेयर पर भी शोध करेगा तथा मालवेयर एनालिसिस टेस्ट बेड की भी स्थापना करेगा।
7.के दुर्गा प्रसाद को सीआरपीएफ के विशेष डी जी के रूप में नियुक्त किया गया
i. दुर्गा प्रसाद को आंध्र प्रदेश कैडर से 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी के रूप में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के विशेष महानिदेशक (डीजी) के रूप में नियुक्त किया है, जबतक आगे के आदेश नहीं दिए जाते वे अगले तीन वर्षों के लिए कार्यलय में होंगे|
ii. पहले प्रसाद स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के निदेशक के रूप में कार्यरत थे जो प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधान मंत्री और उनके परिवार के सदस्यों को सुरक्षा प्रदान करते थे|
8.प्राचीनतम तारे की खोज (पृथ्वी जैसे आकार वाले पांच ग्रह)
i. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के केपलर अंतरिक्षयान द्वारा चार साल में भेजे गए डाटा के विश्लेषण से अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने तकरीबन 11.2 अरब साल पुराने तारे की खोज की है। इसके चक्कर काटने वाले पांच ग्रहों का भी पता लगाया गया है, जिनका आकार लगभग पृथ्वी के बराबर है।
मुख्य खोज
iii.इस तारे का नाम केपलर-444 है यह आकार में सूर्य से 25 फीसदी छोटा है और पृथ्वी से इसकी दूरी 117 प्रकाश वर्ष है।
iv.यह पहली पीढ़ी के तारों के समूह का अंग हैऔर आकाशगंगा के सबसे प्राचीन प्रणालियों का हिस्सा है|
इस तारे के पांच ग्रहों के आकार बुद्ध और शुक्र ग्रह से मिलते जुलते हैं।
v,ये ग्रह अपने तारे से इतने पास हैं कि 10 दिनों से भी कम समय में तारे का चक्कर पूरा कर लेते हैं। तारे के इतने पास रहने के कारण ये सभी ग्रह बुद्ध से भी ज्यादा गर्म हैं और जीवन के अनुकूल नहीं हैं। यह खोज हमारे सौर मंडल-मिल्की वे के इतिहास को समझने में अन्तरिक्ष वैज्ञानिकों की सहयता करेगी|
0 comments:
Post a Comment